कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के गौसपुर बाजार में ट्रक की टक्कर से घायल युवक की मौत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में घिराऊ निवासी कचूरे थाना नगर ने लिखा है कि उनका लड़का मनोज कुमार चौरसिया 9 मई की सुबह कार से चिलमा बाजार स्थित मैरिज हाल में जा रहे थे। गौसपुर में पंजाब नेशनल बैंक के पास ट्रक चालक ने कार में सामने से जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और मनोज घायल होकर उसमें फंस गया। कलवारी पुलिस ने फायर ब्रिगेड के सहयोग से गैस कटर से कार का दरवाजा और छत काटकर मनोज को निकाला गया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। संवाद