फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारने के लिए चाकू लेकर दाैड़ाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा बाजार में बृहस्पतिवार को दिन में बांकी (चापर) लेकर दौड़ाकर मारने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिक दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में गिरजा शंकर निवासी सर्रैया खुर्द थाना कलवारी ने लिखा है कि उसकी चाट की दुकान है। उसके बगल में एक व्यक्ति की मोबाइल की दुकान हैं। मोबाइल के दुकान पर नोमन आदि 5-6 लोग अक्सर आते हैं। उसके चाट के दुकान पर आने वाले महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए टीका टिप्पणी करते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे उपरोक्त लोग उसकी दुकान पर बाइक से आकर गाली दे रहे थे, मना करने पर उपरोक्त लोग बकरा काटने वाला चापर लेकर मारने के लिए दौड़ा लिए, लोगों के जुटने पर उसकी जान बची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें