फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट करने के सात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। थाना क्षेत्र के कोरमा गांव में जमीनी रंजिश को लेकर दरवाजे पर चढ़कर मारने-पीटने के आरोपियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने सात पर प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में अनिल कुमार ओझा निवासी कोरमा थाना कलवारी ने लिखा है कि 8 जून को दोपहर लगभग 3 बजे पुरानी रंजिश को लेकर राजाराम, चंद्रेश, सुरमेश, अंशिका, पुनीता, अनुराग, फूलमती सब लोग एक राय होकर उसके दरवाजे पर चढ़कर आए। उसको तथा उसके परिवार को गाली देने लगे, जब उसने मना किया तो आरोपी धारदार हथियार, लाठी, डंडा लेकर जान से मारने की नियत से उसके ऊपर चंद्रेश तथा सुरमेश धारदार हथियार से प्राण घातक वार कर दिए। उसको बचाने के लिए जब उसके पिता और चाचा आए तो सब लोगों ने मिलकर उन लोगों को भी मारपीट का घायल कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच उप निरीक्षक दिनेश यादव को दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें