बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गांव के ही दुष्कर्म के आरोपी पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता के पिता ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि चार जनवरी 2026 को उनकी बेटी दोपहर करीब दो बजे सरयू नदी के पास लकड़ी बीनने गई थी। सूनसान जगह पाकर गांव का ही आरोपी अंशू ने पीछे से बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। ब्यूरो