फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट के मामले में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। क्षेत्र के सिटकोहर गांव में मारपीट के मामले में तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध संगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। गौर थाना क्षेत्र के सिटकोहर गांव निवासी रामधीरज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 3 जुलाई की रात करीब आठ बजे उसके पटीदार आशीष, शिवराम, विनीत, रामबाबू उसके घर में घुसकर उसकी पत्नी विद्या देवी और बहू आशा देवी को अपशब्द कहते हुए लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान ने बताया कि तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें