बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के नगहरा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट में पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। नगहरा निवासी नीलम सोनी ने तहरीर में बताया कि 31 जुलाई को पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी मनोज, पूनम, विनय, शुभम द्वारा गाली देते हुए मारा-पीटा। इसके साथ ही चाकू से वार कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोट लगी। बचाव करने आए पति सतीश व बेटी नेहा को मनोज व उसकी पत्नी पूनम उसका लड़का विनय व शुभम ने लाठी से बुरी तरह से मारापीटा। पति और बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। संवाद