बस्ती। रुधौली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में शुक्रवार को चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। इनके नाम शशांक सिंह, आरएम सिंह, वेद प्रकाश सिंह और अंजुल सिंह निवासी मुड़ियार थाना रुधौली है। थाना क्षेत्र के मुडियार निवासी सुजीत सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि 22 नवंबर 2025 की रात करीब आठ बजे गांव के पवन सिंह उर्फ पवनू के घर पर खाने-पीने का कार्यक्रम था। वे भी गए थे। आरोप है कि विपक्षी उन्हें अपशब्द कहने लगे। मना करने पर मारापीटा। वे अपने घर में घुस गए तो अंदर घुसकर मारापीटा और कुर्सी तोड़ दी। बीच-बचाव में आए परिजनों को भी अपशब्द कहा। उनकी दीदी का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। ब्यूरो