बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के दही बुजुर्ग गांव में मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में दही बुजुर्ग गांव निवासी अजय कुमार ने बताया कि रविवार की रात 8:50 बजे विपक्षी विजय कुमार, सुनीता, कृष्णावती, आशीष, अभिषेक द्वारा एक राय होकर उसे और उसकी बहन कंचन को गाली देने लगे। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे की राॅड से घर में घुस कर मारापीटा। संवाद