बस्ती। रुधौली पुलिस ने मारपीट की घटना में आरोपी जेठ पर प्राथमिकी दर्ज की है । थानाक्षेत्र के धंसा निवासी प्रमिला पत्नी मनोज का आरोप है कि शनिवार को उनके जेठ चंद्रमोहन ने आपसी विवाद को लेकर उन्हें अपशब्द कहा। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी जेठ पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद