फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबौलिया बवाल मामले में 25 लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया बवाल मामले में 25 लोगों पर एफआईआर
विज्ञापन

- पिटाई से घायल किशोर की मौत के बाद शव रखकर लगाया था जाम
- शव को कब्जे में लेने व भीड़ को हटाने के लिए करना पड़ा था बल प्रयोग
- पथराव कर आवागमन बाधित करने के आरोप में हुई है कार्रवाई
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के खजांचीपुर गांव के किशोर का राम जानकी मार्ग पर शव रखकर करीब चार घंटे प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने 20-25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट, बलवा, सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
दुबौलिया थाने के एसआई शैलेंद्र नाथ पांडेय ने तहरीर दी कि आठ सितंबर की सुबह करीब दस बजे बंजरिया रामजानकी मार्ग पर खजांची पुरवा निवासी मृतक शनि का शव को रखकर लोगों ने बल्ली व लकड़ी रखकर रास्ते को पूरी तरह अवरुद्ध कर जाम लगा दिया था। सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर पुलिस मुर्दाबाद का नारा भी लगाया था। आरोप है कि आने-जाने वाले राहगीरों को अपशब्द कहते हुए धमकाए जाने के साथ ही ईंट-पत्थर भी चलाया गया। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई और माहौल खराब किया गया। एंबुलेंस व अन्य राहगीर भी इससे प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि एक माह पहले हॉर्न बजाने को लेकर हुई मारपीट में घायल खजांचीपुर निवासी 15 वर्षीय सनी की सात सितंबर को मेडिकल कॉलेज लखनऊ में मौत हो गई थी। परिवार व गांव के लोगों ने आठ सितंबर को शव सड़क पर रखकर घंटों प्रदर्शन किया था। पुलिस को शव कब्जे में लेने के लिए लाठी भांजना पड़ा था।
------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें