फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोर्ट के आदेश पर मारपीट व लूट का एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट व पैसा लूटने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है। इसी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी अरूण कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 12 अक्तूबर को उनके भाई सचिन का मित्र संदीप वर्मा निवासी एकडेंगवा थाना सोनहा उनके भाई को घर छोड़कर लौट रहा था। रास्ते में उनके गांव के रहने वाले विपक्षियों ने रास्ते में रोक कर गाड़ी तेज चलाने की बात कह कर अपशब्द कहते हुए गाड़ी की चाबी ले ली। उसके जेब में रखा दो हजार रुपया जबरदस्ती ले लिया। इस बारे में पूछने जब उनके घर गए तो उन्हें व उनके परिजनों को अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर सोनहा थाने में भगवानपुर निवासी प्रमोद चौघरी, रतनलाल और राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई विरेंद्र यादव को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें