फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लेखपाल ने आठ पर दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 27 Jun 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा करके उप पर लगे पेड़ों को क्षति पहुंचाने के मामले में परशुरामपुर पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हर्रैया तहसील के कृष्ण मुरारी ने तहरीर में बताया है कि मांचा गांव में स्थित ग्राम सभा की भूमि राजस्व अभिलेख में दर्ज है। इस जमीन पर करीब तीन दर्जन वृक्ष व बांस मौजूद हैं। विपक्षियों ने इस बाग को कब्जा करके पेड़ों को क्षति पहुंचाई। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर मांचा निवासी इसराऊल हक, यार मोहम्मद, मुबारक अली, लाल मोहम्मद, मोहम्मद ईदू, झिनकान, जमील अहमद और मेंहदी हसन के खिलाफ लोक संपत्ति निवारण अधिनियम व आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें