बस्ती। छावनी पुलिस ने नाबालिग बेटे की तहरीर पर उसके नशेड़ी पिता पर केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के सोनबरसा निवासी नाबालिग चंद्रशेखर ने तहरीर में बताया कि उसके पिता आए दिन सबको मारते-पीटते हैं। गांजा-शराब पीकर सबको घर से भगाते हैं। कहते हैं कि सारी संपत्ति उनके नाम नहीं कर दोगे तो सबको जान से मारकर फेंक दूंगा। पुलिस ने आरोपी विश्वनाथ पाठक पर केस दर्ज किया है। संवाद