बस्ती। हर्रैया पुलिस ने धमकाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। इसी थानाक्षेत्र के हरदिया निवासी प्रवेश कुमार सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक चिट्ठी में उनके बेटे के नाम से 20 लाख रुपये की मांग की गई। पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद