बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र में मनोरमा नदी के किनारे समौढ़ी के पास शव मिलने के मामले में कोर्ट ने हर्रैया पुलिस को हत्या का केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। थानेदार तहसीलदार सिंह ने बताया कि समौड़ी कला गांव के पास 12 जून को मनोरमा नदी के किनारे झाड़ियों में की शिनाख्त लक्ष्मण (48) उर्फ लच्छू निवासी गंगापुर थाना हर्रैया का शव मिलने के मामले में बृहस्पतिवार को आरोपी शिव कुमार उर्फ बब्बू शुक्ला निवासी महादेवरी और उसके अज्ञात साथियों पर एफआईआर दर्ज किया है। संवाद