बस्ती। सोनहा पुलिस ने मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी राजेश ने तहरीर देकर बताया कि अलग-अलग तिथियों में विपक्षी उन्हें अनायास गाली दिए। भानपुर पोखरा पर उन्हें लात मुक्का और डंडे से मारने-पीटने के साथ जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने रवि निवासी भानपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद