बस्ती। लालगंज पुलिस ने मारपीट व धमकी देने के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के महादेवा बाजार के रहने वाले परमानंद सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 12 मार्च और 26 मार्च को वह भोजन करने के बाद चौराहे पर टहलने आए थे। पुरानी रंजिश होलेकर विपक्षी उन्हें लाठी-डंडे से मारेपीटे। जिससे उनका दाहिना कंधा फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने अमित, शेखर निवासी महादेवा तथा दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद