बस्ती। लालगंज पुलिस ने मारपीट और छिनैती के मामले में ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के हथियांव कला की रहने वाली शैल ने तहरीर देकर बताया कि उनके ससुर रामदयाल, सास विमला देवी, ननद राधा और गुड़िया ने 20 मार्च को बहाना निकालकर उन्हें मारा पीटा और उनकी मोबाइल छीन लिया। सास व ननद राधा ने उनका मंगल सूत्र, पायल, बाॅली जबरदस्ती छीन ली। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।