बस्ती। भाड़े पर ट्रक लेकर हड़पने के आरोप में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रायखास नारिअटका निवासी मोहम्मद कादिर आलम पर शनिवार को सोनहा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थानाक्षेत्र के धवाय टोला निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को तहररी देकर में बताया है कि उसने अपना ट्रक चालक कादिर को भाड़ पर चलाने के लिए दिया गया था। चालक भाड़े पर लिए ट्रक को हड़पने की नीयत से बिहार के चंपारण जिला स्थित अपने घर पर लेकर चला गया। यहां उसने फर्जी तरीके से ट्रक का पेपर अपने नाम कर ट्रक को हड़प लिया। संवाद