फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर में बुधवार की शाम ईंट-भट्ठे पर किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज की है। झारखंड के गुमला जिले के थाना सिसई निवासी युवक ने वाल्टरगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम उसकी 14 वर्षीय बहन को वाल्टरगंज थाना क्षेत्र ग्राम धोबहिलया निवासी ताज मोहम्मद (25) बहला-फुसलाकर एक ईंट-भट्ठे पर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर घर आई बहन ने आपबीती बताई, इसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें