बस्ती। रुधौली विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी के प्रतिनिधि कुलदीप मौर्य की तहरीर पर वॉल्टरगंज पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मौर्य ने आरोप लगाया हैं कि नंदलाल वर्मा नामक फेसबुक आईडी पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट किए जाते हैं और वीडियो भी वायरल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर गाली एवं धमकी देकर उनके और विधायक के छवि का धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में शुरू कर दी है।