हर्रैया। क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को भगाने के आरोपी पर हर्रैया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित मां ने आरोप लगाया है कि 13 मई को उनकी नाबालिग पुत्री को अतुल पांडेय अपने साथ बहलाकर भगा ले गए। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चल सका है। इस संबंध में हर्रैया सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर उसकी की तलाश कर रही है। संवाद