फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। छावनी पुलिस ने 25 हजार रुपये के धोखाधड़ी के आरोप में हर्रैया थाना क्षेत्र के ग्राम खदरा निवासी व भारतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन परिषद के चेयरमैन पर राजेश चौधरी पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। छावनी क्षेत्र के घनश्याम मौर्य ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसकी पत्नी आठ साल से गुजरात के कच्छ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। पत्नी घर नहीं आना चाहती है। इस दौरान उनकी मुलाकात भारतीय भ्रष्टाचार अन्वेषण उन्मुलन परिषद के चेयरमैन राजेश कुमार चौधरी से हुई। राजेश से उनकी मुलाकात राघवेंद्र वर्मा और जयप्रकाश ने कराई थी। राजेश ने पत्नी को लाने का भरोसा दिया। राजेश ने इसके लिए 15 फरवरी 2025 को परिषद के खाते में 25 हजार रुपये जमा करा लिए लेकिन वे पत्नी को नहीं लाया पाए। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। जबरदस्ती सादे कागज पर हस्ताक्षर बनवा लिया गया। विवेचक सत्येंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें