फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में घुसकर पीटने के आरोप में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने मार-पीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के मनिकरपुर की संगीता देवी ने तहरीर देकर बताया कि विपक्षीगण 23 मार्च को दिन में दो बजे उनके घर में घुसकर गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिए। उनके बच्चे राज वर्मा, शिवम वर्मा, रिया वर्मा तथा उन्हें लाठी-डंडा एवं हथौड़ा से मारने लगे। शोर मचाने पर लोग जिंदा जलाने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मामले में सीमा देवी, उनके पति सुरेंद्र कुमार, रितू वर्मा, निवासीगण महुआरपार थाना हर्रैया, मीना देवी, निवासी कौड़ीकोल, थाना कप्तानगंज एवं दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने पत्थर नसब किए गए जमीन पर सफाई करते समय गाली एवं मारपीट करने के मामले में दुर्गा प्रसाद व उनकी पत्नी तथा एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें