फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जानलेवा हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के सरवनपुर चौबे गांव में एक युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी रूपा देवी पत्नी रामनिहाल चौधरी ने तहरीर देकर बताया है कि गत सात मई की रात करीब 10 बजे उनका बेटा वरुण चौधरी घर पर अकेला था। तभी गांव का रहने वाला विपक्षी रंजिशन जान से मारने की नीयत से घर पर चढ़ आया और अपशब्द कहते हुए चाकू से उनके बेटे पर हमला कर दिया। उसके हाथ, पैर और गले पर चाकू से कई बार हमला किया। गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर बेहोश हो गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी शिवा चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें