फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवती से दुष्कर्म के आरोप में युवक पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। रुधौली थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने रुधौली थाने में तहरीर देकर बताया है कि सोनहा थानाक्षेत्र का रहने वाला मनीष उनके संपर्क में आया। आरोपी ने शादी करने की बात कही और इसी का फायदा उठाकर उसने दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। शादी के लिए जब वह दबाव डालती थी तो वह कोई न कोई बहाना बना देता था। साथ ही, इसकी शिकायत कहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें