छावनी। धोखाधड़ी से खाते का रुपया निकलने पर पुलिस ने फ्रॉड करने वाले अज्ञात व्यक्ति पर रिपोर्ट दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के बाघानाला निवासी अखिलेश मौर्या पुत्र बाबूराम का खाता एसबीआई चपिलाव में है। उनके खाते से अज्ञात व्यक्ति ने गलत ट्रांजेक्शन करके 24 अप्रैल को 93 हजार रुपये, 25 अप्रैल को 10,000 रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया। सूचना स्थानीय शाखा पर देकर पीड़ित ने खाता बंद करवा दिया। छावनी पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, साइबर फ्रॉड का प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी की शिकायत पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।