फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ठगी के आरोप में दो लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोलिया(बस्ती)। थाना क्षेत्र के मुसहा बरहपेड़ा गांव निवासी गोपालाचार्य पाठक से नौकरी के नाम पर 87 हजार रुपये की ठगी करने के दो आरोपियों पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हाल मुकाम जगतपुर पानी टंकी थाना जगतपुर जनपद बरेली निवासी सद्दाम और आसिफ ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे और साथियों संदीप, सत्येन्द्र मिश्र और वैभव से 87 हजार रुपये ठग लिए। 10 अक्तूबर 2025 से अब तक ढाई महीने बीत जाने के बाद न तो नौकरी मिली और न ही रुपये वापस कर रहे हैं। रुपये वापस मांगने पर जान माल की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें