फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पत्थर नसब उखाड़ने के आरोप में दो पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली पुलिस ने पैमाइश के बाद पत्थर नसब उखाड़ने के मामले में दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सोनहा थाना क्षेत्र के परसोहिया निवासी रामबहादुर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपने भाई रामकुमार सिंह के नाम से रघुनाथपुर में जमीन बैनामा कराया था। एसडीएम रुधौली के आदेश पर पत्थर नसब कराया गया था। 18 अगस्त को विपक्षी रामकेवल पत्थर उखाड़कर फेंक दिया। दोबारा एसडीएम के आदेश पर पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में पत्थर लगाया जा रहा था। तभी आरोपी ने फिर विवाद शुरू कर दिया। जिससे पत्थर नहीं लग पाया। आरोपी उन्हें अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें