कलवारी। थाना क्षेत्र के भोयर गांव में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दिए गए तहरीर में राधिका निवासी बलुआ भोयर ने बताया कि उनकी बहू सीमा उनसे अलग रहती है। वह बार-बार झगड़ा लड़ाई करती रहती है। शनिवार दोपहर में बहू सीमा उनको गाली दे रही थी। जब मना किया तब सीमा, उसकी बहन रेनू तथा उसकी एक अन्य बहन सभी एक राय होकर उसे लात घूसे से मारपीट कर घायल कर दिया। बीच बचाव करने उसकी बेटी मोनी व उसकी दूसरी बहू रीना आई तो लोगों ने उनको भी मारा-पीटा। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियाें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद