बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के टेमा गांव में दो मई को विवाहिता की दम घुटने से हुई मौत के मामले में ससुरालियों पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई है। मृतका की मां ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी साधना छह माह की गर्भवती थी। उसकी शादी वर्ष 2022 में अजय चौहान निवासी टेमा थाना नगर के साथ की गई थी। दो लाख रुपये दहेज के लिए उसे अक्सर प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। दो अप्रैल को उनकी बेटी की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अजय, देवर अभय, ननद पूजा और पूर्णिमा तथा सास जयंती देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।