बस्ती। रूधौली थाना क्षेत्र की एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, ससुर, जेठ व ननद पर प्राथमिकी दर्ज की है। मैनी निवासी कैसर जहां ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 23 मई 2026 को सफीक पुत्र इमरान के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुआ था। 25 मई की शाम लगभग 5 बजे उसके पति सफीक अहमद, जेठ इफ्तिखार, ससुर मुस्ताकिम व ननद तसविरून ने एक राय होकर दहेज में पैसा लाने की बात को लेकर उसको गाली देते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद