नगर बाजार। नगर थाने की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत पांच ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव की रहने वाली निशा पत्नी मनोज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका विवाह 6 मई 2018 को धर्मपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र महेश प्रसाद के साथ हुआ था। विवाह में उनके पिता ने करीब सात लाख रुपये दहेज दिए थे। उनका सात वर्ष एक बेटा मयंक है। आरोप है कि पति मनोज, सास चंद्रमुखी देवी, ननद डब्बू, देवर सोनू कुमार, राजेश कुमार ने दहेज में तीन लाख रुपये अतिरिक्त मांगने लगे। विरोध करने पर देवर सोनू कुमार मारपीट करता था। आरोप है कि 14 जनवरी 2026 को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए मारपीट की और जान से मारने की नीयत से बिजली का तार भी छुआ दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। संवाद