बस्ती। दहेज उत्पीड़न के मामले में रुधौली पुलिस ने पति और देवर समेत 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाक्षेत्र के तिगोड़िया की रहने वाली लक्ष्मी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दहेज के लिए आए दिन ससुराल में पीटा भी जाता है। 15 जुलाई को उनके पति राम औतार, देवर व ननद ने प्रताड़ित किया और घर से निकाल देने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुलिस ने मनोज, कृष्ण, संतोष, उमेश, अनिल, मनीष, सोनी, प्रमिला, पूनम, पूजा व फूलमती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद