बहादुरपुर। कलवारी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार माह पूर्व मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित सिराज अहमद निवासी कुसौरी थाना कलवारी ने लिखा है कि 17 नवंबर 2025 की शाम लगभग चार बजे गांव के सगे पट्टीदार मकसूद आलम, समीदुल्ला निशा, नसीमा खातून तथा तरन्नुम उसके खेत को खुदवा रहे थे। उसने मना किया तो सभी एक राय होकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आए उसके बेटे अरमान को भी पीटकर घायल कर दिए और जान से मारने की धमकी दी। संवाद