बस्ती। असम मुख्यमंत्री हेमंत विश्वकर्मा के खिलाफ एक दिन पहले शास्त्री चौक पर प्रदर्शन करने और पुतला फूंकने के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी समेत पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना हैं विधि विरुद्ध ढंग से भीड़ एकत्र की गई और वर्ग विशेष के भावनाओं को भड़का कर शांतिभंग करने का प्रयास किया गया है। एक दिन पहले कांग्रेसियों ने शास्त्री चौक असम राज्य के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते हुए प्रदर्शन किया था। इसमें जिलाध्यक्ष के अलावा अनिल भारती, शौकत अली, आलिम भाई, शुभम गांधी एवं तमाम अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद