कलवारी। थाना क्षेत्र के एक गांव से 10 दिन पहले युवती को भगाने के आरोप में पुलिस ने रविवार को दो लोगों प्राथमिकी दर्ज की है। युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नौ जनवरी को गांव के बगल का रहने वाले युवक सदरे आलम उनकी 20 वर्षीय बेटी को लेकर मुंबई में अपने जीजा सुहेल के पास पहुंचा। इसके बाद अपने गांव चला आया। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच उप निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह को सौंपी गई है। संवाद