बस्ती। शहर के मालवीय रोड पर सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुरानी बस्ती के पचपेड़िया निवासी विमला ने तहरीर देकर बताया है कि 28 दिसंबर 2025 की सुबह करीब आठ बजे उनके पति शत्रुघ्नन घर से निकले थे। जैसे ही वह कोतवाली के मालवीय रोड पर ब्राह्मण महासभा के करीब पहुंचे थे, तभी एक वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक उन्हें टक्क्र मार दी। उन्हें गंभीर चोट आई और अस्पताल ले जाया गया। यहां देर रात करीब 11:30 बजे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो