बस्ती। पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक पर एफआईआर दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा नेताओं ने एसपी अभिनंदन से मुलाकात की। एसपी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। लालगंज थाना क्षेत्र के तेनुआ निवासी भूपेंद्र कुमार पाल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आरोपी विशाल चौधरी ने सोशल साइट/फेसबुक पर पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट किया है। विभिन्न लोगों को ऐसा करते हुए प्रसारित किया है। इससे पूर्व सांसद सहित तमाम लोगों की भावना आहत हुई है। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो