फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एसडीएम कोर्ट का आदेश, भू-माफिया पर दर्ज हो केस

Sun, 25 Jun 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एसडीएम सदर विनोद कुमार पांडेय के न्यायालय ने राजस्व गांव गनेशपुर में बंजर व रास्ते की जमीन को अपने नाम से दर्ज कराने के मामले में लेखपाल को संबंधित का नाम खारिज कर केस दर्ज कराने का आदेश दिया है। राजस्व ग्राम गनेशपुर की एक जमीन को ग्राम बंधुवा निवासी हनुमान प्रसाद ने अपने नाम दर्ज करा लिया था। जबकि यह जमीन अभिलेखों में रास्ता व बंजर रही है। इसे विभागीय साठगांठ से अपने नाम दर्ज करा लिया। इस मामले की शिकायत के बाद मौके पर टीम ने इसका सत्यापन किया था। इसके बाद एसडीएम कोर्ट ने हनुमान प्रसाद पुत्र भागीरथी का नाम निरस्त कर इसे पहले की तरह बंजर व रास्ते में दर्ज कराया हे। कोर्ट ने कहा है कि हनुमान प्रसाद ने इस जमीन को बेचा भी है। जो गलत है। ऐसे में इस कृत्य के दोषी के खिलाफ केस दर्ज कराएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें