फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छप्पर में लगी आग, पशु व मवेशी पालक झुलसे

Mon, 06 Mar 2023 01:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गौतम मे बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बस्ती जिले में नगर बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा गौतम में की शाॅर्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। इसमें दो भैंस व एक बछड़ा झुलस गए। पशुओं को बचाने के चक्कर में मवेशी पालक भी झुलस गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर नगर पुलिस भी पहुंच गई। घायल को ग्राम प्रधान के निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा गौतम निवासी राधेश्याम यादव अपने मकान के पीछे पशुओं को रखने के लिए छप्पर बना रखा था। दोपहर बाद शाॅर्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। इससे छप्पर में बंधी दो भैंस व बछड़ा झुलस गए।

पशुओं को बचाने के चक्कर में राधेश्याम यादव भी झुलस गए। थाना प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि घायल को ग्राम प्रधान के निजी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। पशुओं के उपचार के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी बहादुरपुर राजेश वर्मा को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें