फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजपा जिलाध्यक्ष पर टिप्पणी करने पर महिला पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं तथ्यहीन पोस्ट अपलोड करने के मामले में पुलिस ने महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। भाजपा के जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने दर्ज एफआईआर में बताया कि लालगंज थानाक्षेत्र की कल्यानपुर निवासी शैल त्रिपाठी पत्नी कमलदेव त्रिपाठी भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के खिलाफ भ्रामक पोस्ट डाल रही हैं। उसमें लिख रही हैं कि जो महिलाएं बंद कमरे में अपना शोषण नहीं करने देंगी उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटवा देते हैं। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का कहना है कि संबंधित महिला लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रही है। शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें पद से हटाया है। इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है। फिर भी वह मेरे ऊपर गलत आरोप लगा रही हैं। इससे आहत होकर पार्टी कार्यकर्ता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें