फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: व्यक्ति की मौत मामले में अज्ञात चालक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने की प्राथमिकी दर्ज की है। गोंडा जनपद के खोडारे थाना क्षेत्र के कूकनगर निवासी मो. नियाज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता अब्दुल हन्नान बाइक से रिश्तेदार के यहां गए थे। वापस आते समय रविवार की शाम करीब पांच बजे सोनहा थाना क्षेत्र के बैड़वा मंदिर की पुलिया के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे उनके पिता उछलकर सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे संजय को भी गंभीर चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें