नगर बाजार। नगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ एससी एसटी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कोलाहल निवासी मरवटिया बाबू थाना नगर ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि उन्हीं के गांव के रहने वाले मो. सुहेल व मो. हनीफ उनके घर के बगल में बूफर पर अश्लील गाना बजा रहे थे। जब उन्होंने आपत्ति जताई तो नाराज होकर दोनों लोग उनके लड़के सुखराम को अपशब्द कहते हुए मारने लगे। आसपास के लोगों के बीच बचाव करने के बाद उनके लड़के की जान बची। थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद