फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट में दो लोगों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पैकोलिया पुलिस ने मारपीट के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के मधवापुर पांडेय निवासी राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि 13 फरवरी को ग्राम सभा में तैनात लेखपाल के बुलाने पर वह अपने घर के सामने जैसे पहुंचा विपक्षियों ने गाली देना शुरू कर दिया। मना करने पर पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने आई भतीजी आशा देवी की भी पिटाई की। इससे उसके बाएं पैर की अंगुली में फैक्चर आ गया। विपक्षियों ने दलित उत्पीड़न में फंसाने की धमकी दी। विवेचक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के ही शनि कुमार और उनकी पत्नी कविता पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें