बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि लोन की किस्त न देने की बात पर छह जनवरी को विपक्षी उनके कमरे में घुस गए। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव में आए पिता को पैर से मारा तो वह बेहोश होगए। बीच-बचाव में आई मां को भी मारापीटा और उनके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर संबंधित प्राइवेट कंपनी से जुड़े आरोपी विजय कुमार निवासी कूरेभार सुल्तानपुर और अंकित मिश्रा निवासी धनपतनगर सुल्तानपुर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो