बस्ती। छावनी पुलिस ने एक दिसंबर को पटखापुर के पास हुए सड़क हादसे में नारियल पानी बेचने वाले युवक टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले अज्ञात कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। आरोप है कि कार चालक ने सड़क किनारे ठेला लगाए आसिफ बेग को जोरदार टक्कर मारी और करीब 100 मीटर तक घसीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद