फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: झोपड़ी में आग लगाने के आरोपियों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। न्यायालय के आदेश पर कलवारी पुलिस ने कपड़ा, बिस्तर, चारपाई जलाने वाले लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है। न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में मालती देवी पत्नी राम प्रकाश निवासिनी डेल्हवा थाना कलवारी ने लिखा है कि उनके और अनारी देवी, मनीषा, रामस्वारथ, रामू और पारो के बीच में 24 जुलाई 2025 को दिन में 11 बजे विवाद हो गया था। गांव के कुछ लोगों ने मामला शांत करा दिया था। उसी दिन 12 बजे उक्त लोग उसको गाली गलौज देने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके दरवाजे पर पहुंच गए। जिस झोपड़ी में वह रहती थी, उसमें आग लगा दिए। जिससे रखा कपड़ा, बिस्तर, चारपाई तथा दैनिक इस्तेमाल करने वाले सामान जलकर राख हो गए। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच उप निरीक्षक हरि प्रकाश तिवारी को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें