बस्ती। मारपीट व धोखाधड़ी के आरोप में हर्रैया पुलिस ने शनिवार को सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। लखनऊ जनपद के थाना चौक के जोशी टोला निवासी कनीज फातमा ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी मां स्व. जफराना खातून से विपक्षियों ने धोखाधड़ी कर सारा प्रतिफल हड़प लिया। पूछने पर अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी गई। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी इकबाल जावेद निवासी जगन्नाथपुर तहसील हर्रैया, जुबैर निवासी खोलगाव तहसील मनकापुर जिला गोण्डा, सावित्री देवी, सरातुनिशा, फातमा, आनम अंसारी और कमरुनिश उर्फ कमरुन निवासी जगन्नाथपुर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।ब्यूरो