बस्ती। लालगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत नौ लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला राधिका ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ससुराल में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। मारपीट कर घर से निकाल दिया। 23 दिसंबर को पति राजेन्द्र ने फोन कर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानेदार संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार आरोपी पति राजेन्द्र, ससुर प्रहलाद, सास इन्द्रमती, जेठ धर्मेन्द्र, देवर राहुल, जेठानी बिन्दु, देवरानी रेशमी, ननद मीरा और रीना पर डीपी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो